बाल कहानी

 कहानी _

(टिंकू और मोबाईल)


एक गाँव में टिंकू नाम का लड़का रहता था। जो बहुत ही चालाक एवं होशियार था। वह अपना सभी काम समय पर किया करता था। वह बहुत ही लगनशील एवं परिश्रमी भी था।रोज सुबह सवेरे जग जाता और अपना सभी काम समय पर कर लेता । खुद खाना बनाता और खाकर विद्यालय चला जाता। वह हमेशा नियमित समय पर विद्यालय जाता था तथा अपना सभी गृह कार्य को भी पूरा कर लिया करता था। जिसके कारण उसे सभी शिक्षकों का बेहद स्नेह मिलता था। और, वह पूरे विद्यालय में अव्वल आता था। लेकिन फिर भी उसे तनिक भी घमंड नहीं था। वह अपने सभी दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती करता और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करता था।

                   एक दिन की बात है जब वह विद्यालय से घर को लौट रहा था तो उसे सड़क के किनारे एक डब्बा मिला। पहले तो वह उस डब्बा को छूने से डर रहा था क्योंकि उसे विद्यालय में एक दिन बताया गया था कि बाहर पड़ी डिब्बे या खिलोने को नहीं उठाना चाहिए क्योंकि उस डब्बे या खिलोने के अंदर बम हो सकता है। जिससे तुम्हारी जान जा सकती है।और, इसी बीच उसने शिक्षक से प्रश्न भी किया था कि -"बम क्या होता है और यह कैसे फटता है ?" लेकिन शिक्षक ने उसे डांटते हुए यह कहकर बैठा दिया था कि बड़े होकर आगे के वर्ग में तुम्हें इसके बारे में बताया जायेगा। इसलिए वह डब्बा उठाने से डर रहा था। वह डब्बा को छोड़कर कुछ दूर आगे बढ़ गया लेकिन जब अचानक से उसके मन में वहीं सवाल आ टपका जो उसने अपने शिक्षक से पूछा था कि - "बम क्या होता है?और यह कैसे फटता है? " तब वह पुन: उस डिब्बा के पास गया और डरते हुए उसे उठा लिया । और, मन में ढेरों सपने संजोए हुए वह खुशी - खुशी घर को चल दिया। जब वह घर पहुंचता तो वह सबसे पहले उस डब्बा को खोला । जब वह उस डब्बा को खोला तो उसे एक Honor 6x का एक फोन दिखाई दिया जिसे देखकर वह बहुत खुश हुआ । मानों जैसे उसे अलाउद्दीन का चिराग मिल गया हो। पहले तो उसे अपने आँखों पर विश्वास नहीं हुआ। वह उस मोबाईल को उठाता और पुनः डब्बा में रख देता। कुछ समय तक यह सिलसिला यूंही चलता रहा। 

हाथ में मोबाइल लेकर वह अचानक से कुछ सोचने लगा। उसे लगा कि जरूर किसी ने उल्लू बनाने के लिए खराब मोबाइल को डब्बा में बंद करके इसे फेंक दिया होगा। परंतु उन्होंने फिर फोन को आँन करने का फैसला किया। लेकिन ज्यों ही उन्होंने फोन को आँन किया तो फोन से तीन बार टिक - टिक- टिक की आवाज आई और जोरदार आवाज के साथ बूम से फट गया। जिससे पलक झपकते ही टिंकू की मृत्यु हो गई। और उसका सारा सपना उसी फोन के साथ चला गया। अतः "हमें हमेशा अपने शिक्षकों एवं बड़ों की बातों को मानना चाहिए। और कोई भी फेंकी वस्तु को कभी नहीं उठाना चाहिए।"

✍🏻कुंदन बहरदार 

पूर्णिया(बिहार) 

09.06.19 






टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद
आपने हमें अपना किमती समय दिया ।

सबसे अधिक पढी गई रचनाएँ

सुन्दर दोहे //रोज सुबह पढें

नव वर्ष पर कविता

LIFE PROCESSES CHAPTER - 06 QUESTIONS AND ANSWERS